Skip to main content

Posts

Featured

बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचे सपा नेता आशुतोष शर्मा

  गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के कई गांवों बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।जिससे ग्रामीणों को कॉफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।वहीं प्रशासन भी गंगा के जलस्तर पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं। वही  गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से अपनी दावेदारी कर रहे सपा नेता आशुतोष शर्मा ने अन्य कार्यकर्ताओं अंकित भड़ाना, विक्रम गुर्जर, विनय यादव के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की है। आशुतोष शर्मा ने बताया है कि अधिक वर्षा के कारण गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। जिससे फसल बर्बाद हो गई है। वहीं ग्रामीणों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।वहीं उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की मदद की मांग की है।

Latest Posts